जानिए बाहरी मार्गदर्शन लेना चाहिए या नहीं लेना चाहिए। आत्मविश्वास confidence भाग 1

 आत्मविश्वास मनुष्य के लिए किसी भी काम में बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि बिना आत्मविश्वास के कोई भी काम नहीं किया जा सकता है उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति किसी काम को आत्मविश्वास के बिना करता है तो उसका नतीजा या तो वह काम पूरा नहीं होता है या उस काम को करने में हमे बहुत निराशा और शायद बेइज्जती का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर हमें किसी भी काम को करने में आत्मविश्वास बनाए रखना है। तो आदमी विश्वास के ऊपर बनाई गई इस सीरीज के आपको हर एक पाठ को पढ़ना होगा यह पहला भाग है आप बाकी के अन्य भाग हमारी इस सीरीज में देख सकते हैं अगर आपको इसके अन्य भाग नहीं दिखाई दे रहे हैं तो वह जल्दी ही पब्लिश कर दिए जाएंगे। आत्मविश्वास के इस भाग में आप पढ़ेंगे की बाहरी मार्गदर्शन हमें क्यों लेना चाहिए और क्यों नहीं लेना चाहिए।


बाहरी मार्गदर्शन-

बहरी मार्गदर्शन वह होता है जिसमें यदि हमें किसी कार्य को करने के लिए हिचकिचाहट या डर लगता है तो उस कार्य को करने से पहले हम किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेते हैं और उससे यह उम्मीद करते हैं कि वह हमें बताएगा कि हमें इस कार्य को करना चाहिए या नहीं और अगर करना चाहिए तो हम आशा करते हैं कि वह व्यक्ति हमारे अंदर आत्मविश्वास जगाए कि हम उस काम को कर सकते हैं।

1-क्यों नहीं लेनी चाहिए बाहरी मार्गदर्शन-

व्यक्ति को बाहरी मार्गदर्शन की जरूरत नहीं होनी चाहिए उसे खुद पर भरोसा होना चाहिए कि वह यह काम कर सकता है और खुद के अंदर विश्वास भी चलाना चाहिए कि उसे किसी बाहरी मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है। व्यक्ति बाहरी मार्गदर्शन लेकर उस समस्या का समाधान तो ढूंढ सकता है परंतु ऐसा बार बार करने से हम दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं और हमें खुद से किसी भी समस्या का हल नहीं मिलता है किसी भी समस्या का हल सबसे पहले हमें खुद ढूंढना चाहिए और जब वह समस्या सुलझाए ना जा सके तब हमें बाहरी मार्गदर्शन लेना चाहिए।

2-क्यों है बाहरी मार्गदर्शन की जरूरत-

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें बाहर ही मार्गदर्शन की कभी सहायता नहीं लेनी चाहिए अगर एक अलग नजरिए से देखा जाए तो बाहरी मार्गदर्शन हमें काफी सहायता दिला सकता है क्योंकि जिस समस्या को हम अपनी नजर से देखते हैं वही समस्या कोई अन्य व्यक्ति अलग नजरिए से देखता है तो दूसरे के अलग नजरिए से ऐसा हो सकता है कि वह जो समस्या का हल बताएं वह काफी अच्छा हो।



Comments

Popular posts from this blog

भारत में 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है किसान दिवस? जानें वजह

Important Day of September /सितंबर के महत्वपूर्ण दिवस करंट अफेयर्स

What is DIRECT CURRENT in hindi